आतंकवादी हमले में 41 लोगों की मौत के बाद बुर्किना फासो में दो दिन का राष्ट्रीय शोक
26-Dec-2021 06:53 PM 7535
औगाडौगौ 26 दिसंबर (वार्ता/स्पूतनिक) बुर्किना फासो ने रविवार को आतंकवादी हमले के मारे गए लोगों के लिए दो दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। पिछले गुरुवार को लोरम प्रांत में गश्त के दौरान घात लगाकर किये गये हमले में सरकार समर्थक 41 मिलिशिया और नागरिक मारे गए थे। सरकार के प्रवक्ता अल्कासौम माईगा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि 48 घंटे का राष्ट्रीय शोक रविवार से शुरू होगा। सरकार ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और ‘बर्बर’ हमले की कड़ी निंदा की है। राष्ट्रीय शोक के दौरान बुर्किना फासो में सभी सरकारी भवनों और विदेशी राजनायिक बिल्डिंग में राष्ट्रीय ध्वज झुका रहेगा तथा सभी मनोरंजन कार्यक्रमों को रद्द किया गया है। उल्लेखनीय है कि बुर्किनाबे सैन्य पुलिस पर एक और बड़े आतंकवादी हमले में 17 नवंबर को 53 लोग मारे गए थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^