आतंकवादी हमले में एएसआई घायल
01-Feb-2022 10:03 PM 4550
श्रीनगर, 01 फरवरी (AGENCY) दक्षिणी कश्मीर में मंगलवार को आतंकवादी हमले में एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कुछ हथियारबंद लोगों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के अमीशिजिपोरा गांव में शाम 17.45 बजे एएसआई शब्बीर अहमद पर उस समय गोलीबारी की, जब वह मस्जिद से निकल रहे थे। अहमद को घायलावस्था में तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से विशेष इलाज के लिए उन्हें श्रीनगर अस्पताल भेज दिया गया। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की जांच जारी है। सुरक्षाबलों ने हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। उल्लेखनीय है कि तीन दिन पहले दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के हसपोरा इलाके में एक हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^