आतिशी के खिलाफ कांग्रेस ने अलका लांबा को चुनाव मैदान में उतारा
03-Jan-2025 11:36 PM 8003
नयी दिल्ली 03 जनवरी (संवाददाता) कांग्रेस ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा को विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने श्रीमती लंबा की उम्मीदवारी का ऐलान किया है। इससे पहले कांग्रेस दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर दो सूची जारी कर चुकी है। पार्टी ने अपनी दिग्गज नेता को कालकाजी सीट से मैदान में उतारा है जहाँ उनका मुक़ाबला दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी से होगा। श्रीमती लंबा ने चांदनी चौक सीट से विधानसभा का पिछला चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा लेकिन वह हार गई थी। इससे पहले 2015 के चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर वह विधानसभा की सदस्य बनी थीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^