आत्मविश्वास से भरी है भाजपा, इसलिए जारी कर रही प्रत्याशियों की सूचियां : शर्मा
26-Sep-2023 08:11 PM 8212
भोपाल, 26 सितंबर (संवाददाता) मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले भारतीय जनता पार्टी की ओर से अपने प्रत्याशियों की दो सूचियां जारी करने के बीच पार्टी की प्रदेश इकाई के अघ्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि पार्टी पूरी तरह आत्मविश्वास से भरी हुई है और इसीलिए लगातार प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है। श्री शर्मा ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने 39 नए प्रत्याशियों की घोषणा की है। पहले भी प्रत्याशियों की सूची जारी की थी, उसके बाद पूरी पार्टी कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारी में जुट गई थी, लेकिन यह भारतीय जनता पार्टी का आत्मविश्वास ही है, जो लगातार प्रत्याशियों की सूची जारी कर रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^