आवाजों ने ही कई बार दुनिया की दिशा और धारा बदली: शिवराज
16-Apr-2023 02:57 PM 3566
भोपाल, 16 अप्रैल (संवाददाता) मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि आवाजों ने ही कई बार दुनिया की दिशा और धारा काे बदलने का काम किया है। श्री चौहान विश्व आवाज दिवस (वर्ल्ड वॉइस डे) पर सुप्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ एस के दुबे के साथ यहां नीम, पीपल और अमरुद के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधरोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर विश्व आवाज दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्व आवाज दिवस की थीम ‘यूअर वाइस मेटर्स’ अर्थात आपकी आवाज मायने रखती है। हम सब आवाज का महत्व जानते हैं और उसके चमत्कार से परिचित हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^