आयुष विभाग में निदेशक पद पर प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की नियुक्ति करे दिल्ली सरकार: डॉ सिंह
27-Jul-2023 09:20 PM 1720
नयी दिल्ली, 27 जुलाई (वार्ता ) ऑल इंडिया यूनानी तिब्बी कांग्रेस के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेट्री डॉ डी आर सिंह ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज को पत्र लिखकर यूनानी चिकित्सा पद्धति के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को रोकने की मांग की है। डॉ सिंह ने पत्र में यूनानी के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार को रोकने की मांग की है। पत्र में यूनानी के साथ हो रहे दुर्व्यवहार का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के आयुष विभाग में निदेशक पद पर प्रशासनिक सेवा के किसी अधिकारी की नियुक्ति को जाए, ताकि भेदभाव को रोका जा सके। उन्होंने पत्र में दिल्ली सरकार के आयुष विभाग में उप निदेशक (यूनानी) के पद पर वर्षों से नियुक्ति नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूनानी आयुष का अहम हिस्सा है जो लोगों को सेहत मंद रखने में अहम भूमिका निभा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^