आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 26 करोड़ कार्ड बनें
20-Oct-2023 07:18 PM 2359
नयी दिल्ली 20 अक्टूबर (वार्ता ) आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) ने गुरुवार तक देश भर में 26 करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने का मील का पत्थर पार कर लिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि चार करोड़ आयुष्मान कार्डों के साथ उत्तर प्रदेश सबसे अधिक संख्या में आयुष्मान कार्ड वाले राज्यों की सूची में शीर्ष पर है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ क्रमशः 3.69 करोड़ और 2.04 करोड़ आयुष्मान कार्ड के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। इनमें से 49 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड महिला लाभार्थियों के पास हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की प्रमुख योजना पांच लाख रुप का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^