आयुष्मान खुराना ने किशोर दा को उनके जन्मदिन पर दी श्रद्धांजलि
04-Aug-2023 06:51 PM 8508
मुंबई, 04 अगस्त (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने किशोर कुमार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। आयुष्मान खुराना ,किशोर कुमार के बहुत बड़े फैन हैं। किशोर कुमार का जन्म 04 अगस्त 1929 को हुआ था। किशोर कुमार की जयंती पर आयुष्मान ने उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी धुनों का मैश-अप गाया। आयुष्मान खुराना ने अपने गिटार के साथ इस मधुर मैश-अप को रिकॉर्ड किया। अपने इस गाने को आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।आयुष्मान खुराना ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो किशोर दा! आपकी विरासत कायम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^