अब सूर्य भी बनेगा ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शक्ति का साक्षी: योगी
02-Sep-2023 06:24 PM 6834
लखनऊ, 2 सितंबर (संवाददाता) भारत का पहला सोलर मिशन ‘आदित्य-एल1’ शनिवार को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया। भारतीय स्पेस मिशन की इस ऐतिहासिक सफलता पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसरो सहित पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक करार दिया। साथ ही इस मिशन की पूर्ण सफलता की कामना भी की। श्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “ संपूर्ण मानवता की सेवा के ध्येय के साथ आज ‘नए भारत’ की सामर्थ्य का प्रतीक पीएसएलवी-सी57/आदित्य-एल1 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं का ‘नया सूर्य’ बने इस प्रतिष्ठित मिशन की पूर्ण सफलता के लिए अनेक मंगलकामनाएं। चंद्रमा के साथ ही अब सूर्य भी ‘आत्मनिर्भर भारत’ की शक्ति का साक्षी बनेगा। इसरो सहित पूरी टीम को हार्दिक बधाई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^