अबकी बार 400 के पार का नारा होगा साकार : नंदी
12-Feb-2024 08:03 PM 3308
सुलतानपुर, 12 फरवरी(संवाददाता) उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नन्दी ने आज कहा कि अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति लोगो का विश्वास बढ़ा है, जिससे लोकसभा के सभी सीटो पर भाजपा जीतेगी और कमल खिलेगा। सुलतानपुर जिले में आज वैदिक मंत्रोच्चार तथा हवन-पूजन के बाद सुलतानपुर शहर के दरियापुर रोड पर लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन उत्तर-प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्री नंदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रचंड जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता मुहर लगाएगी। यह चुनाव कार्यालय अब सभी चुनावी गतिविधियों का केंद्र होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^