अबकी बार 400 पार से आएंगे मोदी: जयराम
12-May-2024 06:52 PM 5978
शिमला, 12 मई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी देश में चुनाव चल रहे हैं, पूरे वोट नहीं पड़े है, मतगणना हुई नहीं है लेकिन देशवासियों ने अभी से यह तय कर लिया है कि अबकी बार 400 पार से आएंगे तो मोदी ही। श्री ठाकुर ने कहा कि इसी तरह अभी परिणाम आने में लंबा समय है लेकिन दुनिया के राष्ट्राध्यक्षों में आज होड़ मची है कि शपथ ग्रहण के बाद श्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले उनके देश में आए। यह देश की राजनीति में पहली बार हो रहा है कि किसी नेता के प्रति समय के साथ-साथ भरोसा बढ़ता जा रहा है। प्रो-इनकम्बेंसी की लहर चल रही है। हर बार के चुनाव में देश के लोग श्री नरेन्द्र मोदी को और ज़्यादा स्नेह और समर्थन देते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा में समर्पित किया कर दिया है। देश के लोग आज सोचते हैं कि ऐसा नेतृत्व हमें पहले क्यों नहीं मिला।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^