अभय चौटाला राष्ट्रीय अध्यक्ष, रामपाल माजरा बने प्रदेशअध्यक्ष
26-Mar-2025 12:24 AM 2599
चंडीगढ़, 25 मार्च (संवाददाता) अभय सिंह चौटाला इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं और हरियाणा की कमान रामपाल माजरा को सौंपी गई है। इनेलो द्वारा मंगलवार को यहां जारी बयान के अनुसार, पार्टी की संसदीय कार्य समिति की बैठक में हरियाणा कार्यकारिणी भी बनाई गई और विभिन्न राज्यों के प्रदेशअध्यक्ष भी चुने गए। इनमें समरपाल चौधरी को उत्तरप्रदेश, मोतीलाल को मध्यप्रदेश, जयवीर गोदारा को राजस्थान, हरिसिंह राणा को दिल्ली, गुरतेग सिंह वांडर (गिक्कू)को पंजाब और डॉ. विरेंद्र पहल को हिमाचल प्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^