अभिषेक बच्चन की फिल्म दसवीं का गाना 'मचा-मचा रे' रिलीज
26-Mar-2022 10:51 AM 5319
मुंबई, 26 मार्च (AGENCY) बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म दसवीं का गाना 'मचा-मचा रे' रिलीज कर दिया गया है। फिल्म दसवीं का पहला गाना 'मचा-मचा रे' रिलीज हो चुका है, जिसमें अभिषेक का देसी स्वैग देखने को मिल रहा है। फिल्म में अभिषेक बच्चन गंगा राम चौधरी का किरदार निभा रहे हैं। 'मचा-मचा रे' को सिंगर मीका सिंह, दिव्या कुमार, सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी है। गाने का म्यूजिक सचिन-जिगर ने मिलकर कम्पोज किया है और इस गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गौरतलब है कि फिल्म दसवीं एक अनपढ़, भ्रष्ट और आडंबरपूर्ण नेता की कहानी बताती है जो जेल में फंसने के बाद एजुकेशन के महत्व के बारे में समझ पाता है। अभिषेक बच्चन के अलावा इस फिल्म में निमृत कौर और यामी गौतम अहम भूमिका में हैं। निमृत कौर जहां फिल्म में अभिषेक बच्चन की पत्नी की भूमिका में हैं, वही यामी गौतम पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं।इस फिल्म को दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित यह फिल्म जियो सिनेमा एंड नेटफ्लिक्स पर 07 अप्रैल 2022 को रिलीज हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^