अच्छा लगता है जब हमारी मेहनत को पहचाना जाए : हरमनप्रीत
07-Sep-2022 07:34 PM 2580
लुसाने, 07 सितंबर (संवाददाता) भारतीय पुरुष हॉकी टीम के शीर्ष ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने 'एफआईएच हॉकी स्टार्स अवार्ड्स 2021-22’ में साल के सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी पुरस्कार के लिये नामांकित होने के बाद बुधवार को कहा कि एफआईएच पुरस्कारों के जरिये उनकी मेहनत को पहचान मिलना एक अच्छा एहसास है। हरमनप्रीत ने 2020-21 में भी साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता था। इस साल उनके साथ पीआर श्रीजेश (साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष गोलकीपर), सविता (साल की सर्वश्रेष्ठ महिला गोलकीपर), मुमताज़ खान (साल का उभरता हुआ सितारा, महिला), ग्राहम रीड (साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष टीम कोच) और जैनेक शॉपमैन (साल की सर्वश्रेष्ठ महिला टीम कोच) को भी एफआईएच हॉकी स्टार पुरस्कार के लिये नामांकित किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^