अधिकारी संवेदनशीलता से हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दें-शुक्ल
16-Dec-2023 10:40 PM 5269
रीवा, 16 दिसम्बर (संवाददाता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि अधिकारी संवेदनशीलता से हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दें। यहाँ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश सहित देश के 5 राज्यों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का हरी झण्डी दिखाकर वर्चुअली शुभारंभ किया। यहाँ आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में श्री शुक्ल विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने प्रचार रथों को रवाना किया। समारोह में श्री मोदी के विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^