अगले साल मार्च तक 01 करोड़ घरों में पहुंचायेंगे शुद्ध पेयजल: योगी
25-Sep-2022 11:41 PM 4670
लखनऊ, 25 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के एक करोड़ घरों में अगले साल मार्च तक शुद्धपेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए रविवार को अधिकारियों से कहा कि जल जीवन मिशन में लापरवाही और शिथिलता स्वीकार नहीं की जायेगी। मुख्यमंत्री योगी ने ‘जल जीवन मिशन’ के अंतर्गत ‘हर घर नल योजना’ की समीक्षा करते हुए कहा कि इस काम में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी हुई तो कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि आगरा एवं अलीगढ़ मंडल में गंगा जल के साथ ही चंबल नदी के पानी की आपूर्ति करने पर भी विचार किया जाये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^