अजय राय बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
17-Aug-2023 07:00 PM 4604
नयी दिल्ली, 17 अगस्त (संवाददाता) कांग्रेस ने 2024 के आम चुनाव से ठीक पहले पूर्व मंत्री अजय राय को पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने श्री राय को तत्काल प्रभाव से अपना काम शुरु करने को कहा है। पार्टी ने अब तक उत्तर प्रदेश कांग्रेस की बागडोर संभाल रहे प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी तथा सभी क्षेत्रों के अध्यक्षों की पार्टी की मजबूती के लिए किए गये योगदान की सरहाना की है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता मानते हैं कि पार्टी ने राज्य विधानसभा में पांच बार विधायक रहे पूर्व मंत्री अजय राय को 2024 के आम चुनाव से पहले यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^