अखिलेश ने जालौन के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव के निधन पर जताया दु:ख
09-Jul-2023 07:06 PM 6024
लखनऊ 09 जुलाई (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी जालौन के पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह यादव के निधन पर आज गहरा दुःख व्यक्त किया। अपने शोक संदेश में अखिलेश ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। श्री यादव ने कहा कि श्री इन्द्रजीत सिंह यादव हमेशा पार्टी के प्रति समर्पित रहे। उनके निधन से पार्टी और परिवार की अपूरणीय क्षति हुई है। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक इंद्रजीत सिंह यादव का शनिवार देर रात जालौन स्थित उनके पैतृक निवास पर ही निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमारी से ग्रसित थे। आम जन के बीच बेहद लोकप्रिय रहे इंद्रजीत सिंह लोगों के बीच “ भाईसाहब” के नाम से मशहूर थे। वह समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रहे मुलायम सिंह यादव के बहुत नजदीकी माने जाते थे । उन्होंने उरई को मेडिकल कालेज व जोल्हूपुर कदौरा की सडक का तोहफा दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^