अखिलेश ने सैफई मे जोरशोर से चलाया सपा का सदस्यता अभियान
10-Aug-2022 11:46 PM 4565
इटावा, 10 अगस्त (AGENCY) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने गृह जिले इटावा के सैफई में पार्टी के सदस्यता अभियान को हवा देने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। रक्षा बंधन के मौके पर अपने गांव सैफई पहुंचे अखिलेश ने अपने गांव के प्रधान रामफल बाल्मीकी के घर जाकर के उनकी समाजवादी पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण किया। रामफल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी माने जाते हैं। रामफल के रूप में सैफई गांव में पहली दफा कोई दलित प्रधान निर्वाचित हुआ है। पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान अखिलेश यादव अपने गांव सैफई के बुजुर्ग महिलाओं और युवाओं से दिल खोलकर के ना केवल मिले बल्कि उनसे अधिक से अधिक सपा के सदस्य बनने का आवाहन किया। अखिलेश ने अपने गांव वालो से मेल मुलाकात करके उनके साथ फोटो सेशन भीं कराया । सैफई गांव के प्रधान रामफल बाल्मीकि ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष और पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देर शाम 5 बजे के करीब सबसे पहले उनके घर पहुंचे जहां उनकी पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण किया । प्रधान ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तय किया कि पार्टी की सदस्यता अभियान के तहत तीन प्रमुख जातियों को पार्टी का सदस्य बनाने के लिए खुद उनका और राजवीर शंखबार और चंद्रभान शाक्य का चयन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तीनों लोगों के घरों पर सिलसिलेवार ढंग से गए और पार्टी की सदस्यता के लिए लोगों को प्रेरित किया। शाम पांच बजे से अपने सैफई गांव में अखिलेश यादव के घूमने का सिलसिला करीब एक घंटे तक चला । इस अवधि में अवधि में अखिलेश यादव गांव के लोगो की परेशानियो को सुनते हुए देखे गए। इससे पहले इटावा मे समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा है कि हर बूथ पर पार्टी के सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। इसके लिए पार्टी मजबूती से अपनी भूमिका अदा करने में जुटी हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^