अखिलेश यादव ने की वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज की निंदा
30-Aug-2023 07:20 PM 3902
लखनऊ 30 अगस्त (संवाददाता) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हापुड़ में पुलिस द्वारा वकीलों पर बर्बर लाठीचार्ज की निंदा की है। श्री यादव ने बुधवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में अराजकता व्याप्त है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में पुलिस बेलगाम है। पुलिस ने अदालत परिसर में घुसकर जिस तरह से वकीलों और महिलाओं को बर्बरता से पीटा है वह घोर निन्दनीय है। भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार के इशारे पर पुलिस का व्यवहार अलोकतांत्रिक एवं अमानवीय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^