अक्षय कुमार की नयी फिल्म 16 फरवरी, 2024 को होगी रिलीज
08-Jul-2023 11:59 AM 4975
मुंबई, 08 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की नयी फिल्म 16 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरो मे रिलीज होगी।अक्षय कुमार की अगली फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हुआ और नई डेट सामने आई है। अक्षय कुमार की इस फिल्म के टाइटल का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन बताया जाता है कि उनकी यह फिल्म 'सोरारई पोटरु' का हिंदी रीमेक है। अक्षय कुमार के इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेवारी सुधा कोंगरा पर है।फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर हैंडल पर अक्षय कुमार की इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अपडेट दिया है। ट्वीट के मुताबिक, अक्षय कुमार की नई फिल्म को नई रिलीज डेट मिली है। यह फिल्म 16 फरवरी, 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा राधिका मदान और परेश रावल भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^