अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड 2' का नया पोस्टर रिलीज
03-Jul-2023 02:27 PM 6927
मुंबई, 03 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ओह माय गॉड 2 ,का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म 'ओह माय गॉड' के सीक्वल 'ओह माय गॉड 2' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी मुख्य किरदार में हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 , का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।पोस्टर में अक्षय कुमार, भोलेनाथ के लुक में नजर आ रहे हैं। ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिलम के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं। फिल्म ओह माय गॉड 2 , 11 अगस्त को रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^