अल्जीरिया में बाढ़ के कारण आठ लोगों की मौत
04-Sep-2023 09:31 AM 6338
अल्जीयर्स, 4 सितंबर (संवाददाता) पश्चिमी अल्जीरिया में विनाशकारी बाढ़ से आठ लोगों की मौत हो गई है। यह जानकारी अल्जीरिया की नागरिक सुरक्षा सेवा ने रविवार को दी। नागरिक सुरक्षा सेवा की ओर से जारी बयान में कहा गया कि शनिवार शाम को आई बाढ़ में त्लेमसेन प्रांत में एक वाहन बह गया, जिसके काण दो पुरुषों और दो महिलाओं की जान चली गई। वहीं, अल बयाद प्रांत में एक वाहन के बाढ़ में बह जाने की वजह से दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई। बाद में प्रांत में एक और व्यक्ति मृत पाया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^