अमरोहा:लापरवाह अधिकारियों के वेतन रोकने के जिलाधिकारी ने दिये आदेश
07-Dec-2024 08:44 PM 2214
अमरोहा,07 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के अमरोहा में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने संपूर्ण समाधान दिवस में आयी 14 शिकायतों में से केवल चार के समाधान होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए काम में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के वेतन रोकने के आदेश दिये। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बार-बार हिदायत दी गई है कि तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले तहसील समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों का किस तरह संज्ञान लिया जा रहा है यह आज़ के दिवस पर डीएम द्वारा लिए गए फीडबैक से स्पष्ट हो गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^