अमेज़ॅन की मदद से 54 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में कंप्यूटर की पढ़ाई
25-Sep-2023 05:45 PM 2720
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (संवाददाता) आनलाइन रिटेल कंपनी अमेजन.इन ने सोमवार को केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अधीन नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (एनईएसटीएस) के साथ अपनी साझेदारी के विस्तार और आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान तथा तेलंगाना राज्यों में 54 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में अमेज़न भविष्य के इंजीनियर कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत छह से नवीं कक्षा तक कंप्यूटर और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की पढ़ाई कराई जाएगी। इस सहयोग के जरिए अब कंप्यूटर विज्ञान के प्राथमिक मॉड्यूल को इन विद्यालयों तक ले जाया जाएगा । इस मॉड्यूल में एडवांस्ड ब्लॉक प्रोग्रामिंग और एआई को शामिल किया जा रहा है। यह मॉड्यूल अब 54 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) में कक्षा छह से नौ तक के छात्रों को पढ़ाया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^