अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी, सात लोग घायल
06-May-2024 09:15 AM 3619
लॉस एंजिल्स, 06 मई (संवाददाता) अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के बंदरगाह शहर लॉन्ग बीच स्थित एक नाइट क्लब के बाहर हुयी गोलीबारी में सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना शनिवार देर रात घटित हुयी। लॉन्ग बीच पुलिस विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि अधिकारियों ने स्थानीय समय के अनुसार शनिवार रात करीब 11:15 बजे गोलीबारी की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी। मौका पर पहुंचने पर अधिकारियों ने कई पीड़ितों को देखा और उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करना शुरू कर दिया। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया गया। सभी सात पीड़ित वयस्क पुरुष हैं। घायलों में से तीन को गैर-जानलेवा चोटें आईं, जबकि चार अन्य की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि कम से कम दो पुरुष संदिग्धों ने लोगों के एक समूह पर गोलियां चलाईं और गोलीबारी के तुरंत बाद संदिग्ध इलाके से भाग गए। पुलिस जासूस इस घटना की जांच कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^