अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का निधन
30-Nov-2023 02:02 PM 3054
न्यूयॉर्क, 30 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का बुधवार को 100 साल की उम्र में कनेक्टिकट स्थित घर पर निधन हो गया। किसिंजर एसोसिएट्स इंक ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और जेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल में विदेशमंत्री के तौर पर काम करने वाले डॉ. किसिंजर ने चीन के लिए रास्ता खोलने, मध्य पूर्व में योम किप्पुर युद्ध की समाप्ति पर बातचीत करने और वियतनाम युद्ध में अमेरिका की भूमिका को समाप्त करने में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। बयान के मुताबिक डॉ. किसिंजर ने राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों पर 21 किताबें लिखी हैं। बयान में कहा गया, “अमेरिका के महान राजनेताओं में से एक माने जाने वाले डॉ. किसिंजर ने 1977 में सरकारी सेवा समाप्त की थी। इसके बाद दोनों राजनीतिक दलों के अमेरिकी राष्ट्रपतियों और कई विदेशी नेताओं ने नियमित रूप से उनसे परामर्श लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^