अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी, एक की मौत, चार घायल
20-May-2022 07:12 PM 6931
शिकागो 20 मई (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा चार अन्य लोग घायल हुए हैं। स्थानीय पुलिस के प्रवक्ता टॉम अहेर्न बताया कि गोलीबारी की घटना आबादी के मामले में अमेरिका के तीसरे सबसे बड़े शहर के उत्तरी हिस्से में शुक्रवार को तड़के ग्रीनविच मीन टाइम के अनुसार तीन बजकर 40 मिनट पर घटित हुयी। उन्होंने बताया कि इस वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्ध के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। साथ ही इस घटना की वजहों का भी पता नहीं चल पाया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^