अमेठी में भाजपा और कांग्रेस के बीच तेज हुयी जुबानी जंग
21-Apr-2024 11:18 PM 3133
अमेठी 21 अप्रैल (संवाददाता) उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट में शुमार अमेठी में सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। स्थानीय सांसद और भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की वफादारी पर सवाल खड़ा कर रही है,वहीं कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह स्मृति ईरानी के पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास पर सवाल खड़ा कर रहे है। दीपक सिंह ने स्मृति ईरानी के आवास को जाने वाली सड़क एवं गोद लिए गांव की सड़क की तस्वीर शेयर कर स्मृति ईरानी पर हमला किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^