अमेठी में मिला जमींदोज शिवलिंग, प्रशासन ने नहीं दी मंदिर बनाने की अनुमति
21-Oct-2022 11:19 PM 7582
अमेठी, 21 अक्टूबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में मुस्लिम समुदाय की जमीन से शिवलिंग मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पूजा करना शुरु कर उसी स्थान पर मंदिर बनाने की मांग की। स्थानीय प्रशासन ने भूस्वामी की मर्जी के बिना मंदिर बनाने की अनुमति नहीं दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि जायस कस्बा स्थित रायबरेली रोड के किनारे कांशीराम आवास के पास कल शाम कुछ बच्चे जानवर चरा रहे थे। तभी उनको मिट्टी में शिवलिंग नुमा पत्थर दिखाई पड़ा। पत्थर पर एक सांप की आकृति बनी थी। जिसे देख कर बच्चे डर गए। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^