अमेठी में सोनिया गांधी के जन्म दिन पर होगा भव्य कवि सम्मेलन
30-Nov-2023 11:30 PM 3875
अमेठी 30 नवंबर (संवाददाता) कांग्रेस अमेठी में दीपावली पर उपहार वितरित करने के बाद अब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिन को विशेष बनाने की तैयारी में जुट गई है। आगामी नौ दिसंबर को श्रीमती सोनिया गांधी के जन्म दिन के अवसर पर सद्भावना कवि सम्मेलन वा विभिन्न कार्यक्रमों के साथ लोक सभा चुनाव का आगाज हो सकता है। सोनिया के जन्म दिन पर होने वाले कवि सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित अन्य बड़े नेताओं के आने की संभावना जताई जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^