'अनजाने में भारतीय सीमा में आया पाकिस्तानी नागरिक, वापस भेजा जाएगा'
15-Jan-2022 10:11 PM 4407
जम्मू 15 जनवरी (AGENCY) जम्मू-कश्मीर में सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने संबा सेक्टर के बल्लाद चौकी के पास से शनिवार को एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक पाकिस्तानी नागरिग आज अपराह्न करीब 1300 बजे बल्हड़ सीमा से अनजाने में भारतीय सीमा में आ गया। उन्होंने बताया कि वह भारतीय सीमा में करीब 200 मीटर आ गया। हमारे सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह अनजाने में भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। उन्होंने बताया कि औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फ्लैग मीटिंग के जरिए उचित रसीद मिलने पर उसे पाकिस्तानी रेंजर्स के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति पाकिस्तान के शकरगढ़ तहसील का रहने वाला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^