अनंतनाग मुठभेड़ः शहीद जवानों की संख्या चार हुयी
18-Sep-2023 11:35 PM 1775
श्रीनगर, 18 सितंबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के अंतनाग जिले में गडोले कोकरनाग बुधवार को हुई मुठभेड़ के बाद लापता एक सैनिक का शव सेना ने बरामद कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही भीषण गोलीबारी में शहीद होने वाले जवानों की संख्या चार हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि लापता सैनिक का शव सेना ने आतंकवाद विरोधी अभियान के छठे दिन सोमवार को बरामद किया। इस बीचअनंतनाग जिले में बड़े पैमाने पर आतंकवाद विरोधी अभियान जारी रहने के कारण वन क्षेत्र में छिटपुट गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं।अधिकारियों ने कहा कि तलाशी अभियान आज सुबह फिर से शुरू हुआ और इलाके में छिटपुट गोलीबारी की आवाजें सुनी गईं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^