अंकित कुमार का शतक से हरियाण ने बनाये 263 रन
09-Feb-2025 10:44 PM 6020
कोलकाता 09 फरवरी (संवाददाता) कप्तान अंकित कुमार (136) रनों की शतकीय पारी के दम पर हरियाणा ने रविवार को रणजी ट्रॉफी के तीसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले के दूसरे दिन मुंबई के लिए पांच विकेट पर 263 रन बना लिये है। वह अभी भी मुंबई के पहली पारी के स्कोर से 52 रन पीछे है। मुम्बई ने कल के आठ विकेट पर 278 रन से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में सुमित कुमार ने शतक की ओर बढ़ रहे तनुष कोटियान (97) को आउट कर मुम्बई को नौवां झटका दिया। उस समय टीम का 296 रन था। इसके बाद दसवें विकेट के रूप में रॉयस्टन डायस (सात) रन बनाकर आउट हुये। मुम्बई ने पहली पारी में 88.2 ओवर में 315 रन बनाये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^