अंकुश राजा का नया दर्द भरा गाना डोली जाई रिलीज
06-Jul-2024 12:37 PM 6674
मुंबई, 06 जुलाई (संवाददाता) भोजपुरी संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाले युवा सुपरस्टार अंकुश राजा का नया दर्द भरा गाना डोली जाई रिलीज हो गया है।डोली जाई गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है।अंकुश राजा ने बताया कि गाना डोली जाई का थीम दो ऐसे प्रेमी जोड़े की दर्द भरी दास्तां है, जिसमें प्रेमिका की शादी हो रही होती है और ना चाहते हुए भी दोनों का साथ छूट रहा होता है। गाने की म्यूजिक वीडियो में भी एक दिल को छू लेने वाली कहानी दिखाई गई है, जो श्रोताओं और दर्शकों दोनों को भावनाओं के गहरे सागर में डुबो देती है।डोली जाई के म्यूजिक वीडियो में अंकुश राजा के साथ ज्योति पांडेय हैं। इस गाने के गीतकार रौशन सिंह विश्वास और संगीतकार प्रियांशु सिंह हैं।वीडियो निर्देशक बिभांशु तिवारी, एडिटर आर. निंजा और डीआई रोहित सिंह हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^