12-Sep-2023 08:44 PM
4555
गिरिडीह 12 सितंबर (संवाददाता) केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज रांची और न्यू गिरिडीह के बीच एक नई ट्रेन रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने 18617/18618 रांची-न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस का परिचालन का शुभारंभ गाड़ी सं. 03309 न्यू गिरिडीह-रांची उद्घाटन स्पेशल को हरी झंडी दिखा कर किया। इस अवसर पर सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, विधायक केदार हजरा, विधायक सुदिव्य कुमार, विधायक डॉ. सरफराज अहमद एवं विधायक अमित कुमार यादव उपस्थित थे। उद्घाटन स्पेशल के रूप में परिचालित इस ट्रेन के कोडरमा आगमन पर विधायक डॉ. नीरा यादव, हजारीबाग टाउन स्टेशन आगमन पर विधायक मनीष जयसवाल तथा बरकाकाना पहुंचने पर सांसद जयंत सिन्हा एवं विधायक अम्बा प्रसाद ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया।
इस ट्रेन का नियमित परिचालन रांची एवं न्यू गिरिडीह स्टेशन के मध्य 13 सितंबर 2023 से किया जायेगा। गाड़ी संख्या 18617 रांची-न्यू गिरिडीह एक्सप्रेस 13 सितंबर से रांची से 06.05 बजे खुलकर टाटीसिलवे, मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, महेशपुर हाल्ट, धनवार और जमुआ स्टेशन पर रुकते हुए 13.00 बजे न्यू गिरिडीह पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 18618 न्यू गिरिडीह-रांची एक्सप्रेस 13 सितंबर से 14.00 बजे खुलकर जमुआ, धनवार, महेशपुर हाल्ट, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा और टाटीसिलवे स्टेशनों पर रुकती हुई 21.30 बजे रांची पहुंचेगी।
वर्तमान में इस ट्रेन का परिचालन टाटीसिलवे-मेसरा-बरकाकाना के बजाए टाटीसिलवे- मुरी-बरकाकाना के रास्ते किया जायेगा। इस ट्रेन में विस्टाडोम का एक कोच, वातानुकूलित चेयर कार का दो कोच, चेयर कार का तीन तथा साधारण श्रेणी के छह कोच एवं एसएलआर के दो कोच सहित कुल 14 कोच होंगे।...////...