अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में उत्तर मध्य रेलवे के खिलाड़ी ने जीता कांस्य
19-Mar-2023 06:17 PM 2945
प्रयागराज 19 मार्च (संवाददाता) ऑकलैंड, न्यूजीलेंड में 03-07 मार्च तक आयोजित मास्टर्स वेटलिफ्टिंग विश्व कप और मास्टर्स कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 में उत्तर मध्य रेलवे के खिलाड़ी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और कांस्य पदक प्राप्त किया। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में कार्यरत चेकिंग स्टाफ जितेंद्र नाथ सिंह ने कुल 183 किलोग्राम वजन उठा कर 89 किलो भारवर्ग मे कांस्य पदक जीता। कांस्य पदक जीत कर उन्होंने उत्तर मध्य रेलवे का गौरव बढ़ाया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^