अंतर्राष्ट्रीय गौरेया दिवस पर क्विज प्रतियोगिता
21-Mar-2024 12:00 AM 626

अंतर्राष्ट्रीय गौरेया दिवस के अवसर पर वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल में स्थित स्नेक पार्क पर 'On the spot' क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें वन विहार में भ्रमण करने आए लगभग 115 पर्यटकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। पर्यटकों को पाँच ग्रुप में बाँटकर बर्ड्स (गौरेया) से सम्बन्धित प्रश्न पूछे तथा पूछे गए प्रश्नों पर वार्तालाप कर पक्षियों से संबंधित एवं विश्व में पाई जाने वाली पक्षियों की प्रजातियाँ के बारे में जानकारी दी गई। विशेष तौर पर गौरेया का पर्यावरण में क्या महत्व है यह भी समझाया गया। जिन प्रतिभागियों प्रतियोगिता में अधिकतम सही उत्तर दिए उन्हें पुरूस्कृत किया गया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^