अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नए अध्याय का प्रारंभ : बिरला
23-Aug-2023 07:57 PM 7831
नयी दिल्ली 23 अगस्त (संवाददाता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चन्द्रायन-3 की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नया अध्याय प्रारंभ किया है। श्री बिरला ने ट्वीट कर कहा,“नई उम्मीदें, नया उत्कर्ष। चन्द्रायन-3 की सफलता पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाइयां। उनके अद्भुत सामर्थ्य के बल पर देश ने स्वर्णिम इतिहास रचते हुए अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में नया अध्याय प्रारंभ किया है। यह उपलब्धि प्रतीक है कि भारत प्रत्येक संकल्प को सिद्धि तक पहुंचा रहा है।” ग़ौरतलब है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^