अंतिम दिन में 72.42 लाख रिटर्न दाखिल
01-Aug-2022 10:09 PM 6538
नयी दिल्ली 01 अगस्त (वार्ता7 आंकलन वर्ष 2022-23 के लिए आयकर रिटर्न भरने के अंतिम दिन कल एक दिन में रिकार्ड 72.42 लाख रिटर्न भरे गये। आयकर विभाग ने आज यहां जारी बयान में करदाताओं और कर प्रोफेशनलाें के प्रति इसके लिए आभार जताते हुये कहा कि आंकलन वर्ष 2022-23 के लिए कुल मिलाकर कल रात तक 5.83 करोड़ रिटर्न भरे गये। उसने कहा कि प्रति संकेंड सबसे अधिक 570 रिटर्न और प्रति मिनट 9573 रिटर्न भरे गये। इसी तरह से शाम पांच से छह बजे तक एक घंटे में रिकाउर् 517030 रिटर्न दाखिल किये गये हैं 1 उसने कहा कि सात जुलाई तक एक करोड़ रिटर्न भरे गये थे। धीरे धीरे इसमें तेजी आने की शुरूआत हुयी और 22 जुलाई तक 2.48 करोड़ रिटर्न भरे गये। इसके बाद सरकार ने रिटर्न भरने की तिथि में बढोतरी नहीं किये जाने की घोषणा की जिसके बाद इसमें तेजी आने लगी और 25 जुलाई तक तीन करोड़ रिटर्न दाखिल किये गये। सिर्फ जुलाई महीने में 5.13 करोड़ रिटर्न भरे गये हैं। विभाग ने कहा कि इस वर्ष 3.96 करोड़ रिटर्न का ई वेरिफिकेशन किया गया है जिसमें से 3.71 करोड़ का सत्यापन आधार के माध्यस से किया गया है। कई मामलों में तो कुछ ही घंटे या मिनटों में ही आयकर रिफंड की भी प्रक्रिया शुरू हो गयी और भुगतान भी कर दिया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^