अंतिम गांव और अंतिम व्यक्ति का विकास करना ही सोच थी दीनदयाल जी की: सतपाल महाराज
29-Sep-2024 10:44 PM 2163
मथुरा, 29 सितंबर ( वार्ता ) उत्तराखंड के पर्यटन- सांस्कृतिक मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर प्रदेश के मथुरा यात्रा के दौरान रविवार को कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार करने के लिए अंतिम व्यक्ति-अंतिम गांव का विकास करना होगा तथा आध्यात्म की राह पर चलकर स्वयं के अंदर भगवान से जुड़ना होगा। पं.दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में मौजूद सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा तिरुपति का प्रसाद सनातन को नष्ट करने की कोशिश है। तिरुपति में जो हुआ, वह गलत है, लेकिन ऐसी कोई शक्ति नहीं है जो सनातन धर्म को नष्ट कर सके। आज समाज में सद्भावना की सभी को आवश्यकता है। ऋषियों ने भी संसार के भले की सोची थी। वह अपने गांव और गोत्र के बारे में नहीं सोचते थे। वह तो संसार और प्राणियों का भला चाहते थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^