अनुच्छेद 370 : मुख्य याचिकाकर्ता सांसद लोन का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा
05-Sep-2023 09:28 PM 7515
नयी दिल्ली, 05 सितंबर (संवाददाता) अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के फैसले की वैधानिकता को चुनौती देने के मामले में मुख्य याचिकाकर्ता नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता मोहम्मद अकबर लोन ने उच्चतम न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को एक हलफनामा दायर किया जिसमें उन्होंने संसद सदस्य के तौर पर भारत के संविधान के प्रावधानों को संरक्षित करने और इसे बनाए रखने तथा राष्ट्र की क्षेत्रीय अखंडता की शपथ दोहराई। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति संजय किशन कौल, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की संविधान पीठ ने सोमवार को लोन को हलफनामा दायर कर अपना बयान दाखिल करने का निर्देश दिया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^