अनुज गुप्ता दिल्ली फुटबाल के मुखिया बने
27-Mar-2023 07:56 PM 6044
नयी दिल्ली, 27 मार्च (संवाददाता) सुदेवा दिल्ली एफसी के प्रमुख अनुज गुप्ता ने दिल्ली सॉकर संघ (डीएसए) के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। नेहरू स्टेडियम में सोमवार को आयोजित डीएसए कार्यकारिणी समिति की बैठक में गुप्ता को निर्विवाद अध्यक्ष घोषित किया गया। दिल्ली फुटबाल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब कोई अध्यक्ष निर्विवाद चुना गया हो। अनुज डीएसए के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष भी हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^