अनुपम खेर स्टारर द कश्मीर फाइल्स का ट्रेलर रिलीज
21-Feb-2022 02:15 PM 8724
मुंबई, 21 फरवरी (AGENCY) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर की आने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अनुपम खेर की आने वाली फिल्म द कश्मीर फाइल्स का ट्रेलर रिलीज हो गया है।इस बात की जानकारी अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने लिखा, ये है द कश्मीर फाइल्स का हृदय विदारक ट्रेलर। अगर इसने आपको नहीं झकझोरा तो फिर....... इसके साथ ही उन्होंने टूटे हुए दिल की इमोजी शेयर की है। गौरतलब है कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, अतुल श्रीवास्तव, पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार भी नजर आएंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^