आप लोकतंत्र के संरक्षक हैं, मतदान जरूर करें
13-May-2024 12:00 AM 1362

लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे और प्रदेश में अंतिम चरण में शेष 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में 13 मई को मतदान होना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने सभी मतदाताओं से मतदान जरूर करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है आप (मतदाता) लोकतंत्र के संरक्षक हैं इसलिए मतदान जरूर करें। आप प्रदेश के जिम्मेदार नागरिक हैं एवं सदैव अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहे हैं। लोकतंत्र में हर एक वोट महत्वपूर्ण है। आपका वोट लोकतंत्र को मजबूत करेगा। आपसे आग्रह है कि आप अपने परिवार के समस्त मतदाताओं के साथ वोट देने अपने मतदान केन्द्र पर अवश्य जाएं।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^