अफगानिस्तान की सहायता के लिए रूस करेगा विशेष विमान का इंतजाम: राजदूत
18-Nov-2021 04:05 PM 4819
काबुल, 18 नवंबर (AGENCY) अफगानिस्तान को मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए रूस की तरफ से जल्द ही नई विशेष उड़ानों का प्रबंध करेगा। काबुल में रूसी राजदूत के रूप में कार्यरत दिमित्री जिरनोव ने गुरुवार को यह जानकारी दी। श्री जिरनोव ने पत्रकारों को बताया, “रूसी राष्ट्रपति के निर्देशों के अनुसार रक्षा मंत्रालय ने मानवीय सहायता देना शुरू कर दिया है। इसकी कुल मात्रा 100 टन से अधिक है।” रूसी राजदूत ने कहा कि कई सौ रूसी नागरिक अफगानिस्तान में रहते हैं। इनमें से कुछ अपने वतन वापस लौटना चाहते हैं। इन्हें आज सैन्य परिवहन विमान के माध्यम से लाया जाएगा। निकट भविष्य में रूसी विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत लगभग 900 अफगान नागरिकों को भी वापस भेजा जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^