अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, 13 लोग घायल
29-Oct-2023 03:48 PM 6536
हेरात 29 अक्टूबर (संवाददाता) अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में शनिवार देर रात आए ताजा भूकंप में 13 लोग घायल हो गये। प्रांत के क्षेत्रीय अस्पताल के प्रमुख नूर गुल वलीजादा ने रविवार को बताया कि भूकंप के झटके कल देर रात महसूस किये गये। उन्होंने कहा कि घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गयी। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से 10 किमी की गहराई में स्थित था। गौरतलब है कि रविवार को भी स्थानीय समयानुसार सुबह 9:20 बजे हेरात में 4.8 तीव्रता का एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया। अधिकारी ने पुष्टि की कि कुल 13 घायल व्यक्तियों को अस्पताल ले जाया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूकंप से संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि सात अक्टूबर के बाद से हेरात और पड़ोसी बदगीस एवं फराह प्रांतों में भूकंप के कई झटके आए, जिससे हजारों लोग हताहत हुए। इसके अलावा हजारों मकान नष्ट हो गए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^