अफगानिस्तान में भूकंप से की मौत, 35 घायल
15-Oct-2023 04:35 PM 6794
हेरात, 15 अक्टूबर (संवाददाता) पश्चिमी अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में रविवार को भूकंप के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। प्रांतीय सरकार के एक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया, "स्थानीय समयानुसार आज सुबह 8:06 बजे हेरात में भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गयी। भूकंप का केंद्र जिंदाजान जिले में था। भूकंप से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 35 घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" बयान में कहा गया है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार सुबह हेरात और उसके आसपास कुछ ही मिनटों में दोबार भूकंप के झटके महसूस किए गए। उल्लेखनीय है कि सात अक्टूबर को हेरात प्रांत में, भूकंप के कारण 2,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों घायल हो हुए थे। इसके बाद से हेरात में कई बार भूकंप के कई झटके महसूस किए गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^