अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत, छह घायल
02-Nov-2023 02:25 PM 8788
पुल-ए-खुमरी, 02 नवंबर (संवाददाता) उत्तरी अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य छह लोग घायल हो गए। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस यातायात विभाग के निदेशक कारी मोहम्मद नजीर आबिदी ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना प्रांतीय राजधानी पुल-ए-खुमरी शहर के बाहरी इलाके में बुधवार रात हुई। मृतकों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। अफगानिस्तान में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों में सड़क की खराब स्थिति, भीड़भाड़ वाली सड़कें, यात्रा के लिए सुरक्षा उपायों की कमी, तंग वाहन और लापरवाही के साथ गाड़ी चलाना शामिल है। देश में पिछले छह महीनों में 2,200 से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हुई है जिसमें 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^