अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
25-Mar-2024 04:27 PM 5654
काबुल, 25 मार्च (संवाददाता) अफगानिस्तान के उत्तरी जौजजान प्रांत में एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। सरकारी बख्तर समाचार एजेंसी ने सोमवार को बताया कि यह दुर्घटना फैजाबाद जिले में जौजजान को पड़ोसी बल्ख प्रांत से जोड़ने वाले राजमार्ग पर रविवार शाम करीब छह बजे दो वाहनों की टक्कर के बाद हुई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^